Crans-Montana Blast: स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर में नए साल के जश्न के बीच एक बार में विस्फोट से मची अफरातफरी। नए साल की रात स्विट्जरलैंड के लोकप्रिय शहर क्रांस-मोंटाना में एक बार में विस्फोट होने से सनसनी फैल गई। इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। घटना के वक्त बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट आधी रात के करीब हुआ और इससे बार में भीषण आग लग गई।
धमाके के बाद मची भगदड़
घटनास्थल से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए। पुलिस ने बताया कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एयर-ग्लेशियर्स हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया गया।
विस्फोट से सुरक्षा पर सवाल
विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस और जांच एजेंसियां इसकी तहकीकात में जुटी हैं। फिलहाल, पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0848 112 117 जारी किया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि नए साल के जश्न के बीच इस तरह की घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है।
हेल्पलाइन और जांच की घोषणा
पुलिस ने कहा है कि सुबह 10 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें घटना की पूरी जानकारी दी जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रांस-मोंटाना में बड़ी संख्या में पर्यटक नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे, ऐसे में इस तरह की घटना से सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच अभी जारी है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





