Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में भारी बारिश से बढ़ी सर्दी का एहसास, 3 नवंबर से नए विक्षोभ की चेतावनी

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अभूतपूर्व बारिश दर्ज की गई है, जो अक्टूबर माह में अब तक की सबसे अधिक बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने अवदाब और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के कारण दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश देखी गई है। इस बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी का अहसास हो रहा है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे के दौरान अभूतपूर्व बारिश दर्ज की गई है, जो अक्टूबर माह में अब तक की सबसे अधिक बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में बने अवदाब और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में सक्रिय परिसंचरण तंत्र के कारण दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश देखी गई है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के कारण पूर्वी हवाओं में नमी बढ़ गई है। बूंदी के नैनवां में 130 मिलीमीटर, भीलवाड़ा में 88 मिलीमीटर और चित्तौड़गढ़ में 68 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है, जिससे सर्दी का अहसास हो रहा है।

- Advertisement -

बारिश से बढ़ी सर्दी का एहसास

पिछले 24 घंटे में आई भारी बारिश के कारण राजस्थान में हवा में नमी बढ़ गई है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन का तापमान पांच डिग्री तक जबकि रात का तापमान चार डिग्री तक गिर गया है। इसके चलते लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, उदयपुर, कोटा और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है। वहीं, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

बारिश की गतिविधियों में कमी की उम्मीद

मौसम केंद्र के अनुसार, 29 अक्टूबर से राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी भागों में आगामी 4-5 दिन हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। पश्चिमी राजस्थान, बीकानेर और शेखावाटी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

- Advertisement -

नए पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 3 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन की भी संभावना है, जिससे मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के अनुसार, लोग सतर्क रहें और सावधानी बरतें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link