Vastu Tips – घर का मुख्य दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vastu Tips-अगर आप भी वास्तु में विश्वास करते हैं तो आप को पता होगा की घर में हर चीज की दिशाओं और जगह का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। चाहे वह आपका बेडरूम हो, आपकी रसोई हो या फिर आप के घर का मुख्य दरवाजा। इन चीजों को घर की किस दिशा में होना चाहिए, यह आप को जरूर पता होना चाहिए ताकि आप हर तरह के वस्तु दोष से बच सकें और आप के ग्रहों की दशा भी मज़बूत बन सके। अगर घर के मुख्य दरवाजे की बात करें तो आप को जान लेना चाहिए की मुख्य दरवाजा किस दिशा में होना चाहिए।

- Advertisement -

Vastu Tips For Temple : पूजा घर में भूलकर भी नही रखनी चाहिए ये चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

घर के दरवाजे का होता है भाग्य से संबंध

  • ज्योतिष के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा सही दिशा और सही जगह पर होना चाहिए क्योंकि इस का सीधा सीधा संबंध आप के भाग्य से होता है।
  • आपके जीवन में कितने अच्छे मौके आते हैं और परेशानियां जाती हैं, यह बात आपका मुख्य दरवाजा भी प्रभावित कर सकता है
  • ऐसा माना जाता है की घर का मुख्य दरवाजा अगर सही दिशा में हो तो इससे आप का भाग्य पूरी तरह से सुधर सकता है।
  • अगर आप भूल कर किसी गलत दिशा में घर का मुख्य दरवाजा लगवा लेते हैं तो इससे आप को काफी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
  • ऐसा करने से आप के जीवन में कई तरह की परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। इससे आप का जीवन तबाह भी हो सकता है।

किस दिशा में होना चाहिए घर का मुख्य दरवाजा?

आप के घर का मुख्य दरवाजा पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। इसे काफी शुभ माना जाता है। अगर पश्चिम दिशा में मुख्य दरवाजा हो तो इससे भी घर में सुख समृद्धि आती है और उन्नति भी बनी रहती है। दक्षिण दिशा में घर का मुख्य दरवाजा होना भी शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा में दरवाजा होने से वैभव और समृद्धि प्राप्त होती है। केवल उत्तर दिशा में आप को घर का मुख्य दरवाजा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link