Magh Purnima – माघ पूर्णिमा के दिन करें यह पाठ, मिलेंगे कई लाभ

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Magh Purnima- माघ पूर्णिमा एक काफी शुभ दिन होता है। इस दिन गंगा और यमुना जैसी पवित्र नदियों में स्नान करना काफी शुभ माना जाता है। अगर आप इस दिन दान पुण्य का काम करते हैं तो आप को काफी लाभ मिल सकते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस दिन भगवान की पूजा करने के साथ साथ श्री हरी विष्णु स्त्रोतम का पाठ भी करवा लेते हैं तो आप को जीवन में काफी लाभ मिल सकते हैं और ढेर सारी परेशानियां से आप को छुटकारा मिल सकता है। आइए जानते हैं इस पाठ के लाभ।

- Advertisement -

श्री हरी स्त्रोत का पाठ करने से आप को कौन कौन से लाभ मिल सकते हैं? (Magh Purnima recite This Scripture)

अगर आप इस दिन भगवान श्री विष्णु का पाठ यानी श्री हरी स्त्रोत का पाठ करवाते हैं तो जीवन में काफी तरक्की मिलेगी। इसके अलावा आप के जीवन में चल रही कठिनाइयां और परेशानियां धीरे धीरे खत्म होने लगेंगी। अगर आप पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ साथ यह पाठ करते हैं तो आप को मन चाही इच्छा का फल प्राप्त भी हो सकता है।

Magh Purnima 2024- माघ पूर्णिमा का इतिहास और महत्त्व

- Advertisement -

माघ पूर्णिमा का महत्त्व (Magh Purnima Importance)

हिंदू कैलेंडर के मुताबिक बाकी सारे महीनों से अधिक महत्त्व माघ के महीने का होता है क्योंकि इसमें बहुत मुख्य मुख्य तारीख और दिन आते हैं। माघ पूर्णिमा मनाने के लिए भक्त सुबह उठ कर नहाते हैं। दान पुण्य का काम करते हैं और भगवान विष्णु और हनुमान जी की पूजा करते हैं। अगर इस दिन आप गंगा, यमुना और कावेरी जैसी पवित्र नदियों में स्नान करते हैं तो यह काफी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान विष्णु गंगा नदी के अंदर रहे थे। इसलिए इसके पानी को छूना भर भी काफी लाभदायक हो सकता है। ऐसा माना जाता है की इस दिन आप भगवान से जो भी सच्चे दिल से मांगते हैं वह इच्छा आपकी पूर्ण हो सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link