Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Kundali- कुंडली में सूर्य कमजोर होने का क्या अर्थ होता है?

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Kundali-आप की कुंडली में अलग अलग ग्रहों के बारे में आप को जानकारी दी जाती है। कुछ लोगों के कुछ ग्रह कई बार थोड़े कमजोर हो जाते हैं जिन्हें ठीक करने के लिए उन्हें प्रयास करते रहना चाहिए। बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है की उनकी कुंडली में उनका सूर्य कमजोर है। ग्रहों के कमजोर होने से आप के जीवन में सकारात्मक और कुछ नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जान लेते हैं अगर कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हो तो क्या हो सकता है।

Advertisement

सूर्य के कमजोर होने से क्या हो सकता है?

आप जानते ही होंगे की सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। अगर आप की कुंडली में सूर्य ही कमजोर है तो आप को कार्य क्षेत्र और घर के कामों में थोड़ा नुकसान देखना पड़ सकता है। इसके अलावा भी आप को कुछ परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

सूर्य कमजोर है : इस बात का कैसे पता करें?

अगर आप की कुंडली में सूर्य कमजोर है तो आप को कुछ लक्षण देखने को मिल सकते हैं जिससे आप को पता चल जाता है की आपका सूर्य कमजोर है। यह लक्षण निम्न हैं :
परिवार से सहयोग न मिलना : अगर आप का परिवार किसी भी काम में आप को सहयोग नहीं दे रहा है और आपके विरुद्ध जा रहा है तो आप को सूर्य की स्थिति चेक करवा लेनी चाहिए।
नौकरी में असफलता मिलना : अगर आप को बार बार नौकरी प्राप्त करने में असफलता मिल रही है तो आप को सूर्य मजबूत करने के उपाय करने चाहिए। सूर्य नौकरी दिलाने में मदद करते हैं।
ज्यादा घमंड आना : जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होगी वह अपने आप पर बहुत घमंड करने लगता है और ऐसा करके अपना ही नुकसान करवा लेता है।
रोगों का सामना करना : कुंडली में सूर्य कमजोर होने से आप को विभिन्न बीमारियां हो सकती हैं। ऐसा होने पर हृदय, पेट और आंखों से जुड़ी बिमारियों का अक्सर सामना करना पड़ सकता है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Astro – पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी तो काम आयेंगे ये टोटके

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link