Heatstroke Safety Tips: राजस्थान में गर्मी बहुत पड़ती है। इस बार राजस्थान के चार बड़े शहर दुनिया के सबसे गर्म शहरों की लिस्ट में भी हैं। ऐसे में आपको गर्मी से बचाव करने की जानकारी (Heatstroke Safety Tips In Hindi) पता होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लू से बचाव की जानकारी शेयर की गई है। जिसमें से हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के कपड़ों को पहनने से आप गर्मी में खुद को बचा सकते हैं।
सूती कपड़े पहनें (Wear Cotton Dress In Summer)
ये हमेशा से बताया जाता है कि गर्मी में सूती कपड़ा सही रहता है। अगर आप फैशन के चक्कर में पॉलिस्टर या अन्य फैब्रिक के कपड़े पहनते हैं तो ये आपकी मुसीबत को बढ़ा सकते हैं। सूती कपड़ा हल्के और पसीना को सोखते हैं। इतना ही नहीं सूती कपड़ा हवादार भी होते हैं जो शरीर तक हवा पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए गर्मी में सूती कपड़ा पहनना सही माना जाता है।
ये पढ़ें- Heat Stroke Home Remedies: लू लगने के लक्षण की ऐसे करें पहचान और अपनाएं ये घरेलू उपचार
यह भी जरूर पढ़ें...
अब ‘.com’ नहीं, ‘.भारत’ बनेगा देश की नई पहचान, मोदी सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम- Hindi URL Dot Bharat
गर्मी में हल्के रंग का कपड़ा पहनें (Use Light Color Dress In Summer)
गर्मी में कपड़ा पहनते वक्त रंग का ध्यान रखें। अगर गलत कलर का कपड़ा पहन लिए तो उससे भी तबियत खराब हो सकती है। इसके पीछे विज्ञान है, वो समझिए। गहरे रंग के कपड़े खासतौर पर काला और लाल रंग सूरज की उष्मा को सीधे अवशोषित करते हैं, इससे आपको गर्मी अधिक लगेगी। इसलिए गर्मी में सफेद, आसमानी, हल्का हरा, हल्का गुलाबी आदि पहनना चाहिए।
टाइट कपड़ा गर्मी में ना पहनें (Don’t Wear Tight Fit Dress)
आपको गर्मी में टाइट कपड़ा नहीं पहनना चाहिए। इससे आपको गर्मी में नुकसान पहुंच सकता है। आपको गर्मी के दिनों में हल्का और लूज फिटिंग वाला ड्रेस पहनना चाहिए। जिसमें कि हवा पास कर पाए। साथ ही वो त्वचा को जकड़े नहीं। इसलिए टाइट फिट कपड़ों को गर्मी में ना पहनें।