Rajasthan Weather: राजस्थान में तूफान का कहर, सीकर में 40 की रफ्तार से हवा, कहीं गिरा टावर… मां-बेटी की मौत

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम बदलाव को लेकर IMD ने पहले ही चेताया था। आज राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी देखने को मिली। इस कारण कई जगहों पर नुकसान होने की खबर है। बताया जा रहा है कि झुंझुनूं में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, सीकर के मौसम की बात करें तो यहां भी तेज आंधी देखने को मिली है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Rajasthan Weather: राजस्थान के मौसम बदलाव को लेकर IMD ने पहले ही चेताया था। आज राजस्थान के कई इलाकों में तेज आंधी देखने को मिली। इस कारण कई जगहों पर नुकसान होने की खबर है। बताया जा रहा है कि झुंझुनूं में मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं, सीकर के मौसम की बात करें तो यहां भी तेज आंधी देखने को मिली है। इस कारण लोगों को सावधान रहने को कहा गया है। साथ ही तेज आंधी के वक्त घर से बाहर निकलने के लिए मना किया गया है।

- Advertisement -

सीकर में आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

सीकर में भी मौसम ने करवट बदला है। सीकर में दिन में करीब 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। धूल के कारण आसमान ढंक गया था। इसके बाद कुछ देर से बारिश भी हुई। इस कारण मौसम थोड़ा ठंडा भी देखने को मिला। गौरतलब है, सीकर में आज और कल भी आंधी और बारिश का अलर्ट है। इसलिए सावधान भी रहें।

जयपुर में गिरा मोबाइल टावर

शुक्रवार को जयपुर में तेज आंधी के कारण नगर निगम हेरिटेज में लगा 30 फीट ऊंचा पुराना मोबाइल टावर गिर गया। हालांकि, जब ये टावर गिरा तो वहां आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। लेकिन गनीमत है कि लोगों को क्षति नहीं पहुंची है।

- Advertisement -

ये पढ़ें- Monsoon 2024 Date: गर्मी का कहर, मानसून का इंतजार, जानिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों में मानसून कब तक आएगा 2024

झुंझुनूं में मां-बेटी की मौत

खबर ये भी है कि झुंझुनूं के खेतड़ी क्षेत्र के बांसियाल गांव में आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरा, वहीं घर के बाहर सो रहे परिवार पर पेड़ गिर गया। इस हादसे में 11 साल की बच्ची की मौत हो गई और उसकी मां सावित्री (45) घायल हो गई। घायल सावित्री को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

- Advertisement -

Home Loan EMI को लेकर आई बड़ी खबर, RBI ने होम लोन वालों के लिए लिया ये फैसला

बता दें, गुरुवार शाम को जयपुर, सीकर, दौसा के अलावा गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर के एरिया में तेज धूलभरी आंधी चली। 65 किलोमीटर की रफ्तार से ज्यादा तेज तूफान के कारण कई जगह पेड़, ट्रांसफार्मर के खंभे और होर्डिंग बोर्ड गिर गए। मौसम विभाग की मानें तो इस तरह का मौसम दो-तीन दिन तक देखने को मिल सकता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -