रद्द हुई UGC NET 2024 परीक्षा, जानिए कारण और दुबारा कब होगा NET Exam?

UGC NET 2024: एक और परीक्षा रद्द... यूजीसी नेट परीक्षा 2024 (UGC NET 2024 Cancelled) को शिक्षा मंत्रालय (Ministry Of Education) ने रद्द करने का फैसला लिया है। करीब 11 लाख बच्चों को फिर से परीक्षा देना होगा। इस कारण परीक्षा कराने वाली संस्था NTA सवालों के घेरे में है। आइए जानते हैं कि फिर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 कब (UGC NET 2024 Re Exam Date) होगी?

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

UGC NET 2024: एक और परीक्षा रद्द… यूजीसी नेट परीक्षा 2024 (UGC NET 2024 Cancelled) को शिक्षा मंत्रालय (Ministry Of Education) ने रद्द करने का फैसला लिया है। करीब 11 लाख बच्चों को फिर से परीक्षा देना होगा। इस कारण परीक्षा कराने वाली संस्था NTA सवालों के घेरे में है। आइए जानते हैं कि फिर यूजीसी नेट परीक्षा 2024 कब (UGC NET 2024 Re Exam Date) होगी?

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, 18 जून को नेट की परीक्षा का आयोजन देशभर में किया गया था। अलग-अलग नेट परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मगर नेट परीक्षा की गड़बड़ी की जानकारी साइबर सेल को मिली जिसके बाद पारदर्शिता को ध्यान में रखकर परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।

क्यों रद्द किया गया यूजीसी नेट परीक्षा 2024 (UGC NET 2024 Cancelled)

शिक्षा मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई गई है कि सरकार परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा मंत्रालय ने फैसला किया है कि गृह मंत्रालय के तहत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के इनपुट के आधार पर यूजीसी-नेट जून 2024 परीक्षा रद्द किया जाए। प्रथम दृष्टया यह संकेत मिला है कि परीक्षा में गड़बड़ी है।

- Advertisement -

पढ़िए जरूरी खबर- RPSC Exam Rules: आवेदन से पहले Aadhar Card में करें ये बदलाव, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बदले नियम

फिर कब होगा यूजीसी नेट परीक्षा 2024 (UGC NET 2024 Re Exam Date)

शिक्षा मंत्रालय ने ये तो स्पष्ट कर दिया है कि एक बार फिर से यूजीसी नेट परीक्षा 2024 ली जाएगी। मगर अभी तक इसकी तारीख नहीं बताई है। आपको यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख के लिए इंतजार करना होगा।

- Advertisement -

पढ़िए जरूरी खबर- राजस्थान में इन कक्षा के बच्चों को मिलेगा फ्री टेबलेट, जानिए कितना प्रतिशत नंबर लाने वालों को मिलेगा टेबलेट

सीबीआई करेगी यूजीसी नेट परीक्षा गड़बड़ी की जांच

शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी नेट परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जांच कराने की बात कही है। इसकी जांच सीबीआई करेगी। ये भी कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, इससे पहले नीट परीक्षा 2024 को लेकर भी गड़बड़ी सामने आई जिसकी जांच पड़ताल जारी है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -