Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Nakali Ghee: कहीं आप तो नहीं खा रहे नकली देसी घी? सीकर में 270 किलो घी जब्त, घर पर ऐसे करें असली-नकली की पहचान

°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Nakali Ghee news: आजकल शुद्धता के नाम पर लोग महंगे ब्रांड्स के घी और तेल खरीदते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता हमेशा भरोसेमंद नहीं होती। मिलावट के कारण ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जिससे अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि जो घी या तेल हम काम में ले रहे हैं, वह असली है या उसमें मिलावट की गई है।

Prerna Koushik
Written by: Prerna Koushik - Content Writer
4 Min Read

Nakli Ghee News: आजकल बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की समस्या बढ़ती जा रही है। इसमें घी, तेल, मिर्च मसालों तक शामिल हैं। हाल ही में सीकर शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने एक कंपनी पर छापा मारा तो 270 किलो देसी घी मिलावटी पाया गया, जो ब्रांड के नाम पर मार्केट में धड़ल्ले से बेचा जा रहा था। टीम लगातार मिलावटी सामान को जब्त कर सैंपल ले रही है और नष्ट भी करवा रही है। लेकिन, आपको सावधान रहना होगा।

Advertisements

आजकल शुद्धता के नाम पर लोग महंगे ब्रांड्स के घी और तेल खरीदते हैं, लेकिन इनकी गुणवत्ता हमेशा भरोसेमंद नहीं होती। मिलावट के कारण ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं, जिससे अनेक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि जो घी या तेल हम काम में ले रहे हैं, वह असली है या उसमें मिलावट की गई है।

यहां हम कुछ सरल घरेलू तरीकों की चर्चा करेंगे, जिनसे आप घी और तेल की शुद्धता को परख सकते हैं। ये तरीके आसान हैं और बिना किसी विशेष उपकरण के घर पर ही किए जा सकते हैं।

Advertisements

यह भी जरूर पढ़ें...

घी की शुद्धता की पहचान करने के तरीके (Asli Ghee ki pehchan kaise kare)

1. हथेली पर घी पिघलाने की जांच

शुद्ध घी का एक छोटा सा हिस्सा अपनी हथेली पर रखें। अगर यह जल्दी पिघलने लगे, तो घी शुद्ध है। मिलावटी घी आसानी से पिघलता नहीं है क्योंकि उसमें वेजिटेबल ऑयल या वनस्पति घी मिलाया जाता है।

Advertisements

2. घी को आग पर गर्म करें

एक छोटी मात्रा में घी को कड़ाही में डालकर गर्म करें। शुद्ध घी गर्म होने पर सुनहरे रंग का हो जाएगा और इसमें झाग कम निकलता है। यदि इसमें अधिक झाग बने या यह गहरा काला हो जाए, तो घी मिलावटी हो सकता है।

Advertisements

3. हाइड्रोक्लोरिक एसिड टेस्ट

यह तरीका थोड़ा सावधानी से करना चाहिए। एक चम्मच घी में कुछ बूँदें हाइड्रोक्लोरिक एसिड और चीनी मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अगर निचले हिस्से में लाल रंग का असर दिखाई दे तो इसका मतलब घी में मिलावट है।

तेल की शुद्धता की पहचान करने के तरीके (Asli Tel ki pehchan kaise kare)

1. पानी में तेल की बूंद डालें

तेल की कुछ बूंदें पानी में डालें। शुद्ध तेल की बूंदें पानी में तैरती हैं और एक जगह इकट्ठा हो जाती हैं। अगर तेल की बूंदें पानी में घुलने लगे या रंग बदलने लगे तो यह मिलावटी हो सकता है।

2. तेल को फ्रिज में रखें

एक कांच की बोतल में तेल को भरें और उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। शुद्ध तेल में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन मिलावटी तेल जम सकता है या उसमें ठोस जमा हो सकती है, जिससे ये पता चल जाएगा कि तेल मिलावट वाला है या नकली है।

3. कागज पर तेल गिराएं

सादे कागज पर तेल की कुछ बूंदें डालें और इसे सूखने के लिए छोड़ दें। शुद्ध तेल सूखने के बाद कोई निशान नहीं छोड़ेगा, जबकि मिलावटी तेल सूखने पर धब्बे छोड़ सकता है।

मिलावट के खतरे

मिलावटी घी और तेल के सेवन से हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। इससे पेट की बीमारियाँ, हृदय रोग और मोटापा होने की संभावनाएं है। मिलावट वाले पदार्थों में ट्रांसफैट्स अधिक होते हैं, जो शरीर के लिए अत्यधिक नुकसानदाई होते हैं। इनसे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और रक्तचाप की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
हमें फॉलो करें
Share This Article
Prerna Koushik
Content Writer
Follow:
Prerna Koushik 89.6 एफएम सीकर में Intern, Content Writer, Blog Editor और Anchor हैं। वे प्रतिदिन सीकर और Jobs से संबंधित Updates देती हैं। प्रेरणा के लेखन और Reporting का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी और अवसरों से जोड़ना है। उनके काम की विविधता उन्हें Content की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है, चाहे वह ब्लॉग संपादन हो या Anchoring

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -
News in Image Share Link