Sikar Weather Alert: सीकर सहित 12 जिलों में बारिश नहीं थमने वाली, जानिए IMD Jaipur का मौसम अपडेट

Sikar Weather Alert: सीकर में बारिश (Sikar Rain News) नहीं थमने वाली है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने एक बार फिर सीकर सहित इन 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आज राजस्थान का मौसम कैसा रहने वाला है?

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Sikar Weather Alert: सीकर में बारिश (Sikar Rain News) नहीं थमने वाली है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने एक बार फिर सीकर सहित इन 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

बुधवार को मौसम विभाग ने बताया है कि सीकर सहित 12 जिलों में बारिश होने की संभावना है। सीकर को लेकर मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया गया था। साथ ही आज भी सीकर में बारिश का येलो अलर्ट बरकरार है। इसका मतलब है कि अभी सीकरवासियों को बरसात से निजात नहीं मिलने वाली है।

सीकर सहित 12 जिलों में बारिश नहीं थमने वाली

sikar rain news imd jaipur update

- Advertisement -

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने जारी बुलेटिन में बताया है, सीकर, दौसा, जयपुर, जयपुर शहर, नागौर, अलवर, भरतपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, भीलवाड़ा और जोधपुर में बारिश होने की संभावना है। साथ ही यहां पर बारिश के साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात आदि भी हो सकती है। इसलिए ऐसी परिस्थिति में सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान के इन इलाकों में बाढ़

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, करीब 7 दिन से लगातार बरसात जारी है। इस कारण जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, करौली, टोंक और सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात दिख रहे हैं। इन इलाकों में 05 से 10 इंच तक पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले सप्ताह में 186MM बारिश रिकॉर्ड हुई, जो औसत से 43.77% ज्यादा है। बता दें, बारिश का औसत आंकड़ा 273.09MM माना जाता है।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Rajasthan Flood History: राजस्थान के 3 भयंकर बाढ़, जब रेगिस्तान बना था समंदर, आज भी कलेजा चीरती हैं वो तस्वीरें

राजस्थान के 17 जिलों में अधिक बारिश

बताया जा रहा है कि राज्य के कई इलाकों में 392MM से अधिक बारिश हो चुकी है। राजस्थान के 17 जिलों में 60% से अधिक बारिश दर्ज की गई है। टोंक, जैसलमेर और फलोदी में आंकड़ा 110 से 160 फीसदी अधिक बारिश हुई। दौसा में 729.41MM, डीग में 612.58MM, फलोदी में 355.56MM, सवाई माधोपुर में 821.33MM, टोंक में 793.67MM, करौली में 779.89MM, और जैसलमेर में 253.94MM बारिश रिकॉड हो चुकी है।

- Advertisement -

इस बार अधिक बारिश के कारण ही बाढ़ जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -