IRCTC Quotas Lower Berth: ट्रेन में इस तरह से मिलेगी निचली बर्थ, टिकट बुक करते समय रखें ये बात ध्यान, जानें प्रोसेस

IRCTC Quotas Lower Berth: ट्रेन यात्रियों की दृष्टि से देखा जाए तो सबसे बड़ा तरीका है आवागमन का। ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों को निकली भारत बुक करने के लिए रेलवे ने निकाला नया नियम। आप इस तरीके से लोअर बर्थ के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

IRCTC Quotas Lower Berth: लाखों लोग भारतीय रेलवे से यात्रा करते हैं। यात्रियों को बेहतरीन सेवाएं देने के लिए रेलवे की ओर से कई प्रयास किए जाते हैं। यात्रियों में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक शामिल रहते हैं, जिनमें से वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सेवाएं हैं। अक्सर ऐसा होता है कि बुजुर्ग लोगों को अक्सर निचली बर्थ की जरूरत रहती है, क्योंकि सफर के दौरान उनको ऊपर चढ़ने और उतरे में काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे भी अपने यात्रियों को बर्थ चयन करने का विकल्प देता है। अगर आप भी निचील बर्थ बुक करना चाहते हैं, तो हम आपको इसका पूरा प्रोसेस बताएंगे।

- Advertisement -

दरअसल, एक यात्री ने ट्वीट करके बताया था कि उसने अपने चाचा के लिए ट्रेन का टिकट बुक किया था और पैरों में तकलीफ होने की वजह से लोअर बर्थ को प्राथमिकता दी थी, लेकिन इसके बाद भी रेलवे ने उसे अपर बर्थ दे दी। जिससे उनको बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा।

कैसे कर सकते हैं लोअर बर्थ रिजर्व-

यात्री के ट्वीट का जवाब देते हुए रेलवे ने लिखा है कि अगर आप जनरल कोटे के तहत टिकट बुक करते हैं तो सीट उपलब्ध होने पर ही सीट अलॉट होती है, अगर सीट नहीं है तो नहीं मिलेगी, अगर आप रिजर्वेशन च्वाइस बुक के तहत बुक करते हैं तो लोअर बर्थ उपलब्ध होने पर ही लोअर बर्थ मिलेगी।

- Advertisement -

पहले पाओ पहले आओ के आधार पर मिलती है निचली बर्थ-

रेलवे ने बताया कि जनरल कोटे से रिजर्व करने पर तभी सीट अलोट होती है जब सीट अवेलेबल हो। सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर अलोट की जाती है इसमें मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है। अगर अपर बर्थ अलॉट हो गई है तो आप टीटीई से बात करके निचली बर्थ की डिमांड कर सकते हैं। अगर ट्रेन में निकली बर्थ अवेलेबल है तो आपको नीचली बर्थ दे दी जाएगी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link