Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Forbes 30 Under 30 की लिस्ट में राजस्थान के दो युवा, कचरा से कमा रहे करोड़ों, पढ़िए पूरी कहानी

Forbes 30 Under 30 2024 List: इस साल की फोर्ब्स की '30 अंडर 30' (Forbes 30 Under 30 2024) लिस्ट आ चुकी है। इस बार राजस्थान के दो युवा अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर ((Ankit Jain and Narayan Lal Gurjar) को जगह मिली है। राजस्थान के दोनों युवाओं ने देश का मान बढ़ाया है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
4 Min Read

Forbes 30 Under 30: इस साल की फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ (Forbes 30 Under 30 2024) लिस्ट आ चुकी है। इस बार राजस्थान के दो युवा अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर ((Ankit Jain and Narayan Lal Gurjar) को जगह मिली है। राजस्थान के दोनों युवाओं ने देश का मान बढ़ाया है। इनकी कंपनी देश-विदेश में करोड़ों का बिजनेस कर रही है। आज हम अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर की कहानी (Ankit Jain and Narayan Lal Gurjar’s Story) पढ़ेंगे जिनको फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ 2024 (Forbes 30 Under 30 2024) लिस्ट में शामिल किया गया है।

Advertisement

कौन हैं अंकित जैन एवं नारायण लाल गुर्जर (Who Is (Ankit Jain and Narayan Lal Gurjar)

अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर ने 2018 में कृषि स्टार्टअप EF Polymer की स्‍थापना की। अंकित, उदयपुर की महाराणा प्रताप कृषि विश्वविद्यालय से पढ़े-लिखे हैं। साथी नारायण के खेत में फसल खराब होने के बाद से उन लोगों ने मिलकर रिसर्च शुरू की। उसके बाद राजस्थान के दोनों युवाओं ने पानी की कमी की समस्या को दूर करने का उपाय खोज निकाला ताकि पानी की कमी से फसल नष्ट ना हो।

EF Polymer कंपनी बनाई

अंकित जैन और नारायण लाल गुर्जर ने EF Polymer कंपनी बनाई। इसके जरिए वो एक जैविक खाद बनाते हैं। जिसके जरिए मिट्टी में नमी बनी रहती है। इससे फसल को पर्याप्त पानी मिल जाता है। अंकित ने मीडिया को बताया कि, एक हेक्टेयर में किसी फसल को पूरे सीजन में 30-35 लाख लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। ‘फसल अमृत’ (इनकी कंपनी का खाद) खेतों में नमी बनाए रखता है, जिससे सिंचाई में 30-40% तक पानी कम लगता है।’

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

जैविक कचरे से बना रहे खाद

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इनकी कंपनी ने केले और संतरे के छिलकों जैसी बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों से एक पाउडर बनाया है। इसको मिट्टी में नमी बनाए रखने और अतिरिक्त पानी को अवशोषित करने के लिए यूज करते हैं। साथ ही ये फसल की पैदावार बढ़ाने में भी मदद करता है।

EF Polymer का टर्न ओवर और कमाई

EF Polymer कंपनी ने साल 2021 में करीब 1 करोड़ रुपए का टर्न ओवर किया था। इस कंपनी की वैल्यू करोड़ों में है। साथ ही EF पॉलीमर ने अब तक 4 मिलियन से ज्‍यादा की फंडिंग जुटाई है। इनके साथ भारत के अलावा जापान, फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और थाइलैंड के युवा शामिल हैं। जापान से 10 करोड़ से ज्‍यादा का बिल्‍ड-अप सपोर्ट मिल चुका है।

Advertisement

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट कैसे बनती है?

फोर्ब्स की ’30 अंडर 30′ लिस्ट में उन युवाओं को जगह दी जाती है, जो इंडस्ट्री में साकारात्मक बदलाव लाकर कार्य कर रहे हैं। समाज को नई ऊर्जा दे रहे हैं और सही दिशा में लेकर जा रहे हैं। इस लिस्ट में 10 कैटगरी में 4 हजार से ज्यादा लोगों के बीच 300 युवाओं का चयन किया जाता है। उन्हीं में से हैं राजस्थान के अंकित-नारायण।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link