Heat Stroke Home Remedies: लू लगने के लक्षण की ऐसे करें पहचान और अपनाएं ये घरेलू उपचार

Heat Stroke Home Remedies: गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा रहता है। इन दिनों कई राज्यों में लू चल रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी किए गए हैं। काम की वजह से घर से बाहर निकलना है तो ऐसे खुद को लू से बचाना जरूरी है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Heat Stroke Home Remedies: गर्मी के दिनों में लू लगने का खतरा रहता है। इन दिनों कई राज्यों में लू चल रही है। जिसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गाइडलाइन जारी किए गए हैं। काम की वजह से घर से बाहर निकलना है तो ऐसे खुद को लू से बचाना जरूरी है। साथ ही लू लगने की पहचान भी करनी होगी। तब जाकर आप खुद को गर्म हवा यानी लू के चपेट में आने से बचा सकते हैं। चलिए हम आपको लू के लक्षण की पहचान करना बताते हैं और इसके साथ ही कुछ घरेलू उपचार की जानकारी देंगे।

- Advertisement -

लू लगने के लक्षण की ऐसे करें पहचान (Symptoms Of Heat Stroke Or Sunstroke)

लू लगने के कुछ सामान्य लक्षण हैं। लू लगने के लक्षणों की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। जिसको हम अपनी भाषा में बता देते हैं-

- Advertisement -
  • शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक होना
  • अचानक से तेज बुखार
  • खूब पसीना निकलना और प्यास लगना
  • सिर में तेज दर्द होना
  • चक्कर आना और उल्टी होना
  • सांस लेने में तकलीफ और बेहोशी जैसा होना

लू लगने के घरेलू उपचार (Heat Stroke Or Sunstroke Treatment: Home Remedies)

लू लगने के कई घरेलू उपचार हैं। जिनकी मदद से आप खुद को लू लगने से बचा सकते हैं। साथ ही लू लगने के बाद भी इनसे उपचार किया जा सकता है। लेकिन ये उपाय हल्का फुल्का समस्या होने पर ही कारगर हैं। अगर गंभीर रूप से लू लगी है तो तत्काल आपको अस्पताल जाना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ये प्राथमिक उपचार को देखें

- Advertisement -
  • गर्मियों के दिनों में हल्का और तरल भोजन करें।
  • तरबूज, खरबूजा जैसे फल खाएं।
  • पूरी बांह के सूती कपड़े व लूज पहनें।
  • ज्यादा देर तक धूप में रहना हो तो छाते का यूज करें।
  • अधिक मात्रा में पानी पिएं।
  • आम का पना बनाकर पिएं।
  • बेल का शरबत पिएं।
  • धूप में अधिक देर तक रहने से बचें।

Read Also- जाने किन लोगों के लिए उपयुक्त नही है पपीते का सेवन

ये टिप्स भी फॉलो करें-

- Advertisement -

डिस्क्लेमर: गर्मी के दिनों में लू से बचने की ये जानकारी सिर्फ प्राथमिक उपचार के तौर पर दी गई है। अगर आपको गंभीर रूप से लू लगी है या आप बहुत तकलीफ महसूस कर रहे हैं तो फौरन पास के किसी अस्पताल में जाएं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link