International Women’s Day 2024: क्या आप जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी ये रोचक बातें?

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
4 Min Read

International Women’s Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024, महिलाओं को आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक या आर्थिक रूप से सशक्तिकरण के उद्देश्य से मनाया जाता है। आइये जानते हैं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

- Advertisement -

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

विगत दशकों में महिलाओं को वो दर्जा समाज में नहीं मिल पाया था, जिसकी वो हक़दार थी। वे हमेशा भेदभाव का शिकार होती आई हैं। यहां तक की हम ऐसा भेदभाव कुछ जगह आज भी अपने आस पास देख सकते हैं। जिसमें समान कार्य तक के लिये समान वेतन नहीं दिया जाता या घर में बेटा या बेटी दोनों होने की अवस्था में बेटे को ज्यादा अच्छी स्कूल में पढ़ाया जाता है।

- Advertisement -

इसी भेदभाव और महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी ना होने के कारण काफी अवसरों में महिलाएं पीछे रह जाती हैं। महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में बढ़ावा देने, उन्हें समान रूप से अवसर प्रदान करने के उद्देश्य और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

कब है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024?

- Advertisement -

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं को सशक्त और उनके अधिकारों के बारे में अवगत करने के उद्देश्य से इस दिन को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। सर्वप्रथम इस दिन को मनाने की शुरुआत 1909 में हुई थी।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही मनाया जाता है?

- Advertisement -

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत साल 1908 में हुई थी, जब अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में करीब 15 हजार महिलाएं सड़कों पर उतरी थीं। ये महिलायें काम के कम घंटों, बेहतर तनख़्वाह और वोटिंग के अधिकार की मांग के लिए प्रदर्शन कर रही थीं। महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन के एक साल बाद, अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने पहले राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की घोषणा की थी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता वर्ष 1975 में उस वक़्त मिली, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे मनाना शुरू किया।

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की थीम क्या है?

- Advertisement -

इस दिवस को मानाने के लिये हर वर्ष कोई थीम राखी जाती है तो इस वर्ष 2024 के लिए थीम ‘महिलाओं में निवेश: प्रगति में तेजी लाना ‘ (Invest in Women: Accelerate Progress’) है। इसका उद्देश्य आर्थिक अशक्तता से निपटना है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने और उनकी क्षमताओं को निखारने के लिये हमारी सरकार द्वारा भी काफी योजनाएं और प्रयास किये जा रहे हैं। इसे सफल करने के लिये हम सबका सहयोग अपेक्षित है।

महिला दिवस सार्थक कब होगा? इसके लिये हमे क्या प्रयास करने होंगे?

सही मायने में महिला दिवस तब ही सार्थक होगा जब विश्व भर में महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से संपूर्ण आजादी मिलेगी, जहां उन्हें कोई प्रताड़ित नहीं करेगा, जहां उन्हें दहेज के लालच में जिंदा नहीं जलाया जाएगा, जहां कन्या भ्रूण हत्या नहीं की जाएगी, जहां छेड़छाड़ नहीं होगी, जहां उसे बेचा नहीं जाएगा। तात्पर्य यह है कि उन्हें भी पुरुष के समान एक इंसान समझा जाएगा। जहां वह सिर उठा कर अपने महिला होने पर गर्व करे, न कि पश्चाताप, कि काश मैं एक लड़का होती।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link