Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

केमिकल से पके आम तो नहीं खा रहे आप, कार्बाइड से पके आम की ऐसे करें पहचान

Chemical Se Pake Aam: आजकल आम को जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स (Chemical Ripe Mango) का यूज किया जा रहा है। केमिकल वाले आम बेहद खतरनाक है। FSSAI ने ये जानकारी दी है कि कार्बाइड वाले आम (How To Check Ripe Mango by Carbide) शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। कार्बाइड से पके आम शरीर को कई प्रकार से नुकासन पहुंचाने का काम करते हैं।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
4 Min Read

Chemical Se Pake Aam: आजकल आम को जल्दी पकाने के लिए केमिकल्स (Chemical Ripe Mango) का यूज किया जा रहा है। केमिकल वाले आम बेहद खतरनाक है। FSSAI ने ये जानकारी दी है कि कार्बाइड वाले आम (How To Check Ripe Mango by Carbide) शरीर के लिए बेहद खतरनाक हैं। कार्बाइड से पके आम शरीर को कई प्रकार से नुकासन पहुंचाने का काम करते हैं। मगर आपको कार्बाइड से पके आम की पहचान करने की जानकारी होनी चाहिए। तब जाकर आप सही तरीके से पके आम का सेवन कर पाएंगे।

Advertisement

केमिकल वाले आम को खाने के नुकसान

जानकारी के मुताबिक, कैल्शियम कार्बाइड से आर्सेनिक और फास्फोरस हाइड्राइड के अवशेष पेट और आंत की गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिससे पेट में दर्द, मतली, उल्टी और दस्त हो सकते हैं। साथ ही कैंसर जैसी बीमारी का कारण भी ये रसायन बन सकता है।

FSSAI ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “आम भला किसे पसंद नहीं, पर क्या आपको पता है कि खतरनाक केमिकल से कृत्रिम रूप से पकाए गए #आम आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकते हैं? आम खरीदने से पहले यह ज़रूर सुनिश्चित कर लें कि आपका आम #FSSAI के तय मानकों के अनुसार ही कृत्रिम रूप से पकाया गया हो। यदि कैल्शियम कार्बाइड से फलों को कृत्रिम रूप से पकाने वाले एजेंटों की शिकायत आप भी संबंधित राज्य खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को कर सकते है । सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों का विवरण नीचे दिए गए लिंक पर उपलब्ध है।”

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Mango Benefits and Side Effects: रोज आम खाने से फायदा होगा या नुकसान, जानिए पूरी बात

कैसे पहचानें कार्बाइड से पके आम

कैल्शियम कार्बाइड एक प्रकार का रसायन है जिसका उपयोग आम को पकाने के लिए किया जाता है। इससे आम जल्दी पक जाएगा। मग ये स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार की मुसीबत खड़ा कर सकता है। इसलिए इस तरह से पके आमों को पहचानें-

Advertisement
  • कैल्शियम कार्बाइड से पका आम नेचुरल आम की तरह नहीं दिखता है।
  • कैल्शियम कार्बाइड से पका आम एक आकर्षक कलर, जो नेचुरल से भिन्न होगा।
  • कैल्शियम कार्बाइड से पके आम में दाग कम दिखते हैं, मगर नेचुरल पका आम में दाग दिख सकते हैं।
  • कार्बाइड वाले आम की महक में नेचुरल मीठापन नहीं होगा।
  • कार्बाइड वाले आम पर हल्का सेफद डस्ट जैसा दिख सकता है। छूने से पता चल सकता है।
  • नेचुरल पका आम के डंठल वाली जगह से गोंद यानी ग्लू जैसा निकला होगा।
  • कार्बाइड वाले आम जल्दी दब जाते हैं जबकि नेचुलर पके आम के साथ ऐसा नहीं होता है।
  • केमिकल से पके आम में से रसायन का गंध भी आ सकता है।

नोट- ये जानकारी सिर्फ आम जागरूकता के लिए है। क्योंकि, कैल्शियम कार्बाइड से पके आम को पहचानना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए खरीदने से पहले अपनी जानकारी के आधार पर जांच लें। FM Sikar इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link