Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Rajasthan CET 2024 परीक्षा के सवाल का बदला पैटर्न, निगेटिव मार्किंग से बचने के लिए जानना जरूरी

Rajasthan CET 2024: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हम बताएंगे Rajasthan CET 2024 Exam Date, Rajasthan CET 2024 Questions Pattern और Rajasthan CET 2024 Negative Marking के बारे में।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan CET 2024: राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। हम बताएंगे Rajasthan CET 2024 Exam Date, Rajasthan CET 2024 Questions Pattern और Rajasthan CET 2024 Negative Marking के बारे में।

Advertisement

ये खुशखबरी है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की स्नातक स्तरीय समान पात्रता परीक्षा (CET) की भर्ती आ गई है। इस भर्ती को लेकर आरएसएमएसएसबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 आवेदन प्रक्रिया (Rajasthan CET 2024 Online Application)

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 9 अगस्त 2024 के शुरू होगी। आप वहीं एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 7 सितंबर 2024 है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

राजस्थान समान पात्रता परीक्षा 2024 में निगेटिव मार्किंग

अब इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में एक सवाल के जवाब में 5 विकल्प होंगे। जबकि पहले 4 विकल्प ही होते थे। अभ्यर्थियों को किसी सवाल का जवाब नहीं देने की स्थिति में पांचवें विकल्प को भरना अनिवार्य है। सीईटी में गलत उत्तर देने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।

Rajasthan CET Exam Eligibility: समान पात्रता परीक्षा के लिए शैक्षणिक योग्यता

समान पात्रता परीक्षा 2024 केवल एक पात्रता परीक्षा है। इसमें शामिल होने या स्कोर कार्ड मिलने से सरकारी नौकरी नहीं मिलती। बल्कि इसके आधार पर उम्मीदवार ऊपर बताई गई भर्तियों में आवेदन कर सकते हैं। फिर उसके लिए मुख्य परीक्षा दे सकते हैं। ये भी जान लें कि इस परीक्षा का स्कोर कार्ड एक साल के लिए मान्य होगा। राजस्थान सीईटी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है।

Advertisement

इस परीक्षा में 40% नंबर लाना अनिवार्य है, इससे कम नंबर लाने पर वह अयोग्य हो जाएगा। साथ ही अनुसूचित और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी जाएगी।

Rajasthan CET 2024 परीक्षा 11 भर्तियों के लिए जरूरी

Rajasthan CET 2024 News In Hindi Rajasthan CET 2024 Exam Date

Advertisement
  1. राजस्थान पंचायती राज- ग्राम विकास अधिकारी
  2. राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड- कनिष्ठ लेखाकार
  3. गृह रक्षा विभाग- प्लाटून कमांडर
  4. जल संसाधन विभाग- जिलेदार और पटवारी
  5. कोष एवं लेखा विभाग- कनिष्ठ लेखाकार
  6. राजस्व मंडल- तहसील राजस्व लेखाकार
  7. महिला अधिकारिता- पर्यवेक्षक
  8. समेकित बाल विकास सेवाएं- पर्यवेक्षक
  9. कारागार विभाग- उप जेलर
  10. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग- छात्रावास अधीक्षक ग्रेड सेकेंड
  11. राजस्व मंडल- पटवारी

ये भी जान लें कि CET ग्रेजुएशन स्तर का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच होगा।

Read This Story- विनेश फोगाट के लिए रो रहा देश, PM Modi से राहुल गांधी तक… देखिए क्या कह रहे लोग | Vinesh Phogat

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link