Explainer, India Out campaign in Bangladesh: बांग्लादेश भारत का निकटतम पड़ोसी देश है। भारत बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय संबंध सकारात्मक है। कुछ वर्षों पहले ही भारत बांग्लादेश ने अपने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के 50 साल पूर्ण किए हैं। वर्तमान में कुछ घटनाएं भारत विरोधी हो रही है, बांग्लादेश में भारत विरोधी नारे लग रहे हैं। “इंडिया आउट” तथा “बॉयकॉट इंडिया” जैसे ट्रेड चलाए जा रहे हैं। बांग्लादेश में चौथी बार प्रधानमंत्री बनीं शेख हसीना ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए विपक्ष का विरोध किया है तथा भारत का समर्थन किया है।
उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कहा कि यदि वे भारत विरोधी नारे लग रहे हैं, तो भारत की साड़ियां क्यों पहन रहे हैं? तथा भारतीय मसाले का उपयोग क्यों कर रहे हैं? यदि वह बॉयकॉट इंडिया कर रहे हैं तो इन साड़ियों तथा मसाले का प्रयोग भी बंद कर देना चाहिए। प्रधानमंत्री के अनुसार भारत बांग्लादेश अच्छे मित्र देश हैं।
यह भी जरूर पढ़ें...
गौरतलब है कि बांग्लादेश में भारत विरोधी गतिविधियां बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के स्पोक पर्सन तारीक रहमान द्वारा करवाई जा रही है। तारीक रहमान बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुजेबुर रहमान के पुत्र हैं। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय तारीक रहमान ने भारत के विरुद्ध युद्ध भी लड़ा इसलिए यह स्वाभाविक है की वह भारत विरोधी विचारधारा रखते हैं। वर्तमान में वह स्वयं प्रधानमंत्री शेख हसीना पर आतंकवादी हमला करवाने के जुर्म में मिली आजीवन कारावास से बचने के लिए लंदन भाग गए। वर्तमान में हो रही भारत में विरोधी गतिविधियां भी इनके द्वारा लंदन से ही संचालित किया जा रही है।
बांग्लादेश में ‘इंडिया आउट’, ‘बॉयकॉट इंडिया’ क्यों हो रहा है?
-जनवरी 2024 में बांग्लादेश में लोकसभा चुनाव हुए जिनमें शेख हसीना अवामी लीग पार्टी की तरफ से चौथी बार प्रधानमंत्री बनीं । तारीक रहमान की पार्टी बीएनपी (बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी) अब तक तीन बार सत्ता में आ चुकी हैं। सत्ता में आते ही उन्होंने पाकिस्तानी समर्थक संविधान संशोधन किए है। विपक्षी पार्टी का आरोप है कि भारत ने बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप किया है अतः वे भारत विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं।
-यह विरोध विपक्ष द्वारा किया जा रहा है। मालदीव की भांति सत्ता की लड़ाई बढ़ाने के लिए बांग्लादेशी जनता के मस्तिष्क में भारत विरोधी विचार पनपाए जा रहे हैं। जिस प्रकार मालदीव में मोहम्मद मोइजुद्दीन भारत विरोधी रणनीति अपनाकर सत्ता में आया, उसी प्रकार विपक्षी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी इंडिया आउट की रणनीति का अनुसरण कर सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।
Explainer: भारत में CAA की जरूरत क्यों पड़ी? क्यों हो रहा है सीएए का विरोध?
-विपक्षी पार्टी बीएनपी पाकिस्तानी समर्थक है तथा पाकिस्तान इसका समर्थन कर रहा है। पाकिस्तान बांग्लादेश को फिर से पूर्व पाकिस्तान बनाने तथा पश्चिमी तथा पूर्वी दोनों तरफ से भारत में तनाव उत्पन्न करना चाहता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई बीएनपी पार्टी का समर्थन करती है तथा बांग्लादेश की राजनीति में हस्तक्षेप करते हैं।
-विपक्षी पार्टी चीन समर्थक है। उन्हें लगता है कि भारत की बजाय चीन से संबंध रखना बांग्लादेश के लिए अच्छा है।
भारत बांग्लादेश के बीच व्यापार कैसा है?
भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार सकारात्मक है। 2023 में, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार $18.13 बिलियन तक पहुंच गया, जिसमे पिछले वर्ष की तुलना में 14.6% की वृद्धि हुई है।
भारत बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है, जबकि बांग्लादेश भारत के लिए दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
भारत से बांग्लादेश को मुख्य निर्यात
भारत से बांग्लादेश को मुख्य निर्यात में कपड़ा, वाहन, मशीनरी, रसायन, प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं।
बांग्लादेश से भारत को मुख्य निर्यात
बांग्लादेश से भारत को मुख्य निर्यात में कपड़ा, जूट, चमड़ा, कृषि उत्पाद और वस्त्र शामिल हैं।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






