Morning Walk vs Evening Walk: जानिए सुबह या शाम, किस वक्त टहलने से मिलते हैं क्या फायदे?

Morning Walk vs Evening Walk: पैदल चलना व्यायाम के सबसे सरल और सबसे प्रभावी रूपों में से एक है, जो दिन के किसी भी समय कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। हालांकि, सुबह और शाम की सैर के बीच चयन व्यक्तिगत लक्ष्यों, जीवनशैली और शारीरिक प्रभावों पर निर्भर हो सकता है और आज के बदलते खान पान के कारण हमारा स्वस्थ रहना एक बहुत बड़ी चुनौती है। आइए, समझते हैं कि सुबह और शाम टहलने से क्या-क्या फायदा मिलता है।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
4 Min Read

Morning Walk vs Evening Walk: पैदल चलना व्यायाम के सबसे सरल और सबसे प्रभावी रूपों में से एक है, जो दिन के किसी भी समय कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। हालांकि, सुबह और शाम की सैर के बीच चयन व्यक्तिगत लक्ष्यों, जीवनशैली और शारीरिक प्रभावों पर निर्भर हो सकता है और आज के बदलते खान पान के कारण हमारा स्वस्थ रहना एक बहुत बड़ी चुनौती है। आइए, समझते हैं कि सुबह और शाम टहलने से क्या-क्या फायदा मिलता है।

- Advertisement -

सुबह-सवेरे वॉक करने के फायदे (Morning Walk Benefits)

  • डिमेंशिया का खतरा कम होता है।
  • मेमोरी शार्प होती है।
  • इस समय वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा में अधिक होती है।
  • खुली हवा में आपका दिमाग भी शांत और तरोताजा रहता है।
  • माना जाता है, कि मॉर्निंग वर्कआउट से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।
  • इसके अलावा यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करने में मदद करता है।
  • सारा दिन शरीर मे स्फूर्ति बनी रहती है।
  • कई स्‍टडीज में यह बताया गया है क‍ि पैदल चलने से, हार्ट की बीमार‍ियों का खतरा 31 प्रत‍िशत तक कम हो जाता है।
    जरूरी नहीं है क‍ि केवल सुबह वॉक करने से ही सेहत बनती है। शाम को टहलने से भी, बीमार‍ियों से बचकर फ‍िट रहा जा सकता है। अगर आप 5 हजार में से 3 हजार कदम, तेजी से चलें, तो ब्‍लड शुगर लेवल न‍ियंत्र‍ित रहेगा।  वैसे तो सुबह-शाम टहलना फायदेमंद होता है, लेक‍िन आप क‍िसी एक समय भी पैदल चल रहे हैं, तो सेहत को बेहतर बना सकते हैं। हालांक‍ि सुबह और शाम वॉक करने के फायदों में थोड़ा अंतर है।

केमिकल से पके आम तो नहीं खा रहे आप, कार्बाइड से पके आम की ऐसे करें पहचान

शाम को वॉक करने के फायदे (Evening Walk Benefits)

  • शाम को वॉक करने से, नींद अच्‍छी आती है।
  • स्‍लीप क्‍वॉल‍िटी में सुधार होता है।
  • हार्ट हेल्‍थ को बेहतर करने के ल‍िए, ईवन‍िंग वॉक फायदेमंद मानी जाती है।
  • शाम को वॉक करने से, हार्ट की मसल्‍स मजबूत होती हैं।
  • ब्‍लड फ्लो में सुधार होता है और मांसपेश‍ियों को मजबूती म‍िलती है।
  • शाम को टहलने से, तनाव कम होता है। ज‍िन लोगों को अक्‍सर तनाव रहता है, उन्‍हें शाम को वॉक करना चाह‍िए। -काम से आने के बाद या स्‍कूल से आने के बाद, वॉक करेंगे, तो द‍िमाग को शांत करने में मदद म‍िलेगी।
  • शाम को वॉक करने से, मूड भी बेहतर होता है।
  • शाम को वॉक करने से, वजन कंट्रोल होता है।
  • ज‍िन लोगों को रात को फूड क्रेव‍िंग होती है, उन्‍हें शाम को टहलना चाह‍िए। शाम को टहलने से, पाचन में भी सुधार होता है।
  • शाम को वॉक करने से याद्दाश्त में सुधार होता है। शाम को वॉक करेंगे, तो ड‍िप्रेशन से बच सकते हैं।
  • अगर आप शाम को वॉक करेंगे, तो थायराइड, बीपी और ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद म‍िलेगी।

40 की उम्र के बाद, हर व्‍यक्‍त‍ि को रोजाना 40 म‍िनट वॉक जरूर करना चाह‍िए। अगर आप ओवरवेट हैं, तो द‍िनभर में 10 हजार कदम चलने का अभ्‍यास करें।

- Advertisement -

Edited By- Ravi Kumar Gupta

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link