Offering Flowers To Deities – जानिए किस देवी देवता को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Offering Flowers To Deities-हिंदू धर्म में अलग अलग देवी देवताओं की पूजा से जुड़े अलग अलग नियम होते हैं जिनका आप को पालन करना होता है। विधि विधान से पूजा करने से देवी देवता आपसे खुश होते हैं और आप के जीवन के कष्टों को दूर करके आप को खुशियां देते हैं। हर देवी देवता को अलग अलग भोग पसंद होता है। आप जिस भगवान की पूजा करते हैं उनका मन पसंदीदा खाना ही भोग में लगाएं। इसी प्रकार सभी देवी देवताओं को अलग अलग तरह के फूल चढ़ाए जाते हैं। आइए जान लेते हैं आप को कौन कौन से भगवान को कौन कौन से फूल चढ़ाने चाहिए।

- Advertisement -

Prasad On Shivling-क्या आप को शिवलिंग पर चढ़ा प्रसाद खाना चाहिए या नहीं?

देवी पार्वती को चढ़ाएं यह फूल : आप देवी पार्वती को बेला, सफेद फूल या फिर सफेद कमल, पलाश, चमेली के फूल चढ़ा सकते हैं। एक बात का ध्यान जरूर रखें की आंवला या मदार के फूल मां पार्वती को कभी न चढ़ाएं।
सूर्य देव : आप को सूर्य देव को कभी भी बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव आपसे नाराज हो सकते हैं और आप के जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। आप इन्हें कनेर, कमल, चंपा, पलाश, अशोक आदि चढ़ा सकते हैं।
मां दुर्गा : मां दुर्गा को खुश करने के लिए आप को इन्हें गुड़हल का फूल चढ़ाना चाहिए। इस बात का भी हमेशा ध्यान रखें की मां दुर्गा को पंखुड़ियों वाले या फिर तेज सुगंध वाले फूल न चढ़ाए। ऐसा करने से मां नाराज हो सकती हैं।
भगवान राम :भगवान श्री राम की पूजा करते समय आप को कभी भी कनेर का फूल नहीं अर्पित करना चाहिए। इसके अलावा आप किसी भी फूल का प्रयोग भगवान श्री राम को अर्पित करने के लिए कर सकते हैं।
भगवान शिव : वैसे तो इस बात को सब ही जानते हैं की भगवान शिव को बेलपत्र कितना पसंद होता है इसलिए आप इन्हें बेलपत्र अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से शिवजी भगवान काफी प्रसन्न होते हैं और आप पर कृपा बनाए रखते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link