Bhog Niyam – भोग लगाते समय क्या क्या करना चाहिए?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Bhog Niyam-हिंदू धर्म के लोगों के घर में अक्सर सुबह और शाम के समय पूजा की जाती है। पूजा करने से घर में सुख शांति आती है और मन को काफी अच्छा महसूस होता है। इसके अलावा पूजा करने से आप के घर की ऊर्जा पॉजिटिव बनी रहती है। पूजा करने के साथ साथ अगर आप भगवान को रोजाना भोग भी लगाते हैं तो उससे जुड़े कुछ नियमों का आप को जरूर पालन करना चाहिए ताकि भगवान आप से प्रसन्न हो सकें और आप को मन चाहा वरदान दे सकें। आप को पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए और इस समय कौन कौन से नियमों का पालन कर सकते हैं, आइए जानते हैं।

- Advertisement -

भगवान की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है (Bhog Niyam Causes)

अगर आप प्रसाद के रूप में कोई चीज बनाते हैं तो सबसे पहले मंदिर में भगवान को भोग लगाएं और उसके बाद ही अपने परिवार के लोगों में उसे बांटे। ऐसा करने से भगवान की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहती है।

Laddoo Gopal-अगर घर में दो लड्डू गोपाल रखें तो क्या होगा?

- Advertisement -

भोग लगाते समय इन नियमों का जरूर करें पालन (Bhog Niyam Duties)

भोग लगाते समय आप को खुद को शुद्ध करना चाहिए। इसके लिए पहले नहा धो कर अच्छे और साफ सुथरे कपड़े जरूर पहन लें। भोग बनाते समय आप को सारी शुद्ध और साफ चीजों का ही प्रयोग करना चाहिए। इसके बाद आप के घर में जिस भी देवी या देवता की मूर्ति है उनके मन पसंदीदा भोग को ही बना कर उन्हें भोग लगाएं। भोग लगाने में आप किस बर्तन का प्रयोग कर रहे हैं इस बात का भी आप को ध्यान रखना चाहिए।

इन बर्तनों का करना चाहिए प्रयोग (Bhog Niyam To Follow)

आप को भोग लगाते समय तांबे, चांदी, लकड़ी, पीतल, मिट्टी और सोने के बर्तनों का ही प्रयोग करना चाहिए। प्रसाद को कभी भी एल्यूमीनियम, स्टील, प्लास्टिक या फिर लोहे के बर्तन में नहीं रखना चाहिए।

- Advertisement -

मंत्रों का भी कर सकते हैं जाप (Mantras For Bhog)

आप भोग लगाते समय उन भगवान के मंत्रों का भी उच्चारण कर सकते हैं जो आपके घर में स्थापित हैं।
भोग लगाने के तुरंत बाद आप को मूर्ति से भोग नहीं हटाना चाहिए बल्कि उसके कुछ समय तक यानी 5 मिनट तक भोग लगा रहने दें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link